फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Was Champai Soren security increased before joining BJP Now he will get Z plus security cover

Jharkhand: भाजपा में शामिल होने से पहले बढ़ाई गई चंपई सोरेन की सुरक्षा? झामुमो बोली- वहां सम्मान नहीं मिलेगा

Tue, 27 Aug 2024 11:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

झामुमो नेता मनोज पांडे ने मंगलवार को कहा कि इतिहास ने साबित कर दिया है कि जो लोग झामुमो छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्हें वह सम्मान नहीं मिला है। यह दुखद है, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है। वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इसका क्या असर होगा, यह तो समय ही बताएगा।

विज्ञापन
Was Champai Soren security increased before joining BJP Now he will get Z plus security cover
चंपई सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात। - फोटो : X/@himantabiswa

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सोरेन 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा भी बैठक में शामिल थे।

विज्ञापन


झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने एलान किया था कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे। इस बीच खबर है कि चंपई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि झारखंड के पूर्व सीएम को अब जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


इस बीच झामुमो नेता मनोज पांडे ने मंगलवार को कहा कि इतिहास ने साबित कर दिया है कि जो लोग झामुमो छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्हें वह सम्मान नहीं मिला है। यह दुखद है, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है। वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इसका क्या असर होगा, यह तो समय ही बताएगा। इतिहास गवाह है कि झामुमो छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने वालों को वह सम्मान नहीं मिला है। भाजपा का अस्तित्व हमारे नेताओं पर निर्भर है। उनके पास अपना कोई चेहरा नहीं है। जब तक चंपई सोरेन हमारी पार्टी में हैं, तब तक उनका कद और महत्व है। जैसे ही वह हमारी पार्टी छोड़ेंगे, मुझे लगता है कि लोग भी उन्हें छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपई ने शिकायतें सोशल मीडिया पर बताई थीं
इससे पहले सोमवार को चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का संकेत दिया था। इससे पहले सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनका अपमान किया गया था और आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कई ऐसे उदाहरण भी गिनाए, जब उन्हें विधायक दल की बैठक बुलाने की अनुमति नहीं दी गई और अचानक इस्तीफा देने के लिए कहा गया, जिसके कारण उन्हें वैकल्पिक रास्ता तलाशना पड़ा।


2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं
उन्होंने कहा था कि मैं राज्य के आदिवासियों, मूल निवासियों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों और पिछड़े वर्गों के लोगों के अधिकारों को पाने की कोशिश कर रहा हूं। चाहे मैं किसी पद पर रहा हो या नहीं, मैं हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहा हूं और उन लोगों के मुद्दों को उठाता रहा हूं, जिन्होंने झारखंड राज्य के साथ बेहतर भविष्य का सपना देखा था। झारखंड में इसी साल यानी 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed