{"_id":"619714b77d6cb40fcd5d6be5","slug":"two-women-workers-die-as-bundle-falls-in-paper-factory-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पेपर फैक्ट्री में बंडल गिरने से दो महिला श्रमिकों की मौत, मिल में सुरक्षा मानदंडों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पेपर फैक्ट्री में बंडल गिरने से दो महिला श्रमिकों की मौत, मिल में सुरक्षा मानदंडों की कमी
Fri, 19 Nov 2021 08:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:36 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामडोल गांव में एक पेपर मिल में हुई। पेपर मिल का मालिक घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को एक फैक्ट्री में ‘पेपर रोल’ का भारी बंडल गिर जाने से दो महिला मजदूरों की कुचल कर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामडोल गांव में एक पेपर मिल में हुई। चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि काम के दौरान महिला मजदूरों पर ‘पेपर रोल’ का एक बड़ा बंडल गिर गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि दोनों को घाटशिला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की पहचान उर्मिला पातर (30) और सरस्वती पातर (50) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कारखाने के श्रमिकों ने मिल में 'सुरक्षा मानदंडों की कमी' के लिए प्रबंधन को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन