{"_id":"5bd6e01dbdec22699d5accda","slug":"two-man-murdered-in-jharkhand-women-stuffs-found-from-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या, घटनास्थल से मिला महिलाओं का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या, घटनास्थल से मिला महिलाओं का सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
Updated Mon, 29 Oct 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या
- फोटो : pexels.com
झारखंड के गुमला से दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को घाघरा थाना क्षेत्र में स्थित तरगुटू में अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मिली जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जहां युवकों के शव मिले हैं वहीं पर महिलाओं वाली दो चप्पल, गले में पहनी जाने वाली माला और एक पर्स भी मिला है। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मृतकों में एक की उम्र 20 साल और दूसरे की उम्र 22 साल बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि शनिवार से ही दोनों गांव में नहीं थे और रविवार को उन्हें बाइक पर दो लड़कियों के साथ देखा गया। दोनों लड़कियां कौन थीं इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। गांव वालों को आशंका है कि जब रात के समय युवक लड़कियों के साथ घूम रहे थे तो हो सकता है कि किसी की उनपर बुरी नजर पड़ गई हो। उन असमाजिक तत्वों ने लड़कियों से दुष्कर्म करने के लिए युवकों की हत्या की हो। ग्रामीणों का तो यह भी कहना है कि हो सकता है कि प्रेम प्रसंग के कारण उनकी हत्या की गई हो।
गौरतलब है कि गुरुवार को भी यहां दो हत्याएं हुई थीं। यहां के घाघरा के देवाकी गांव में तीन लोगों ने 32 साल के महेश महतो की गला काटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गांव वालों ने तीन में से एक अपराधी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे। तभी वहां तीन लोग आ गए और उन लोगों पर फायरिंग कर उनके पैसे छीनने लगे। जिसके बाद महेश महतो ने इसका विरोध किया। तीनों अपराधियों ने महेश की हत्या कर दी। जब हत्या कर वह भाग रहे थे तभी गांव वालों ने तीन में से एक अपराधी आकाश सिंह को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला।