{"_id":"642c256533ea86bc900c2fc5","slug":"two-bikes-collided-in-hazaribagh-of-jharkhand-4-students-died-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: झारखंड के हजारीबाग में 2 बाइकें आपस में टकराईं, 4 छात्रों की मौत, 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: झारखंड के हजारीबाग में 2 बाइकें आपस में टकराईं, 4 छात्रों की मौत, 2 घायल
Tue, 04 Apr 2023 06:56 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:56 PM IST
सार
बड़कागांव एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, हजारीबाग से रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाते समय एक और छात्र ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार छात्रों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के दोहर नगर इलाके में 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 छात्रों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
3 छात्रों की मौके पर मौत
बड़कागांव एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, हजारीबाग से रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाते समय एक और छात्र ने दम तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि हादसे में दो और छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी छात्र इंटर की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
एसडीपीओ सिंह का कहना है कि मृतकों में से 3 की पहचान हो गई है। लेकिन 18 साल के एक छात्र की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की सूची-
- मोहम्मद शमीर (20)
- साहिल उर्फ नेपाली (18)
- दिलीप कुमार ठाकुर (20)