फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Total Lockdown Will Continue in Jharkhand for Next Two Weeks: CM Hemant Soren

झारखंड में लोगों को लॉकडाउन में नहीं मिलेगी छूट, पहले की तरह रहेगा लागू: सीएम हेमंत सोरेन

Mon, 04 May 2020 01:45 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 04 May 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Total Lockdown Will Continue in Jharkhand for Next Two Weeks: CM Hemant Soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य में बाहर से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों एवं छात्रों के आगमन को देखते हुए एहतियात के तौर पर राज्य में अगले दो हफ्तों तक पहले की ही तरह लॉकडाउन लागू रहेगा तथा किसी भी जोन में कोई नई दुकानें या प्रतिष्ठान नहीं खोले जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर एक मई को दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखंड में लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट रहे हैं। राज्यवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन



इससे पहले रविवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में प्रमुख अधिकारियों की प्रशासकीय समिति की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। बाद में जारी अधिसूचना में बताया गया कि राज्य में किसी भी जोन- रेड, ऑरेंज एवं ग्रीन में किसी भी नई गतिविधि को अभी अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें बताया गया कि पहले की तरह यहां लॉकडाउन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने तय किया कि पहले की ही तरह राज्य में सिर्फ अनाज, आवश्यक वस्तुओं, फल, सब्जी, दवाओं की दुकानें ही खुली रहेंगी। इसके अलावा किसी अन्य गतिविधि को अनुमति नहीं होगी। यह तय किया गया कि राज्य में बड़ी कड़ाई से लॉकडाउन को लागू किया जायेगा।

केंद्र सरकार द्वारा प्रवासियों को अपने क्षेत्रों में जाने की छूट दिए जाने के बाद से देश के अन्य हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी श्रमिक, छात्र और पर्यटक झारखंड पहुंच रहे हैं। इसके लिए देश के अनेक भागों से विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं।


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पहली मई को जारी नई अधिसूचना में कोरोना संक्रमण की स्थिति के अनुरूप देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटकर उनमें आवश्यक तथा व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित छूट दी थी जो आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed