फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   took leave for 17 years, now suspended

17 साल मनाई छुट्टियां, अब हो गई परमानेंट 'छुट्टी'

Tue, 25 Jun 2013 04:48 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Jun 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
took leave for 17 years, now suspended

झारखंड में एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया था जहां डॉक्टर पांच

विज्ञापन
दिन की छुट्टी का बोलकर 17 साल बाद ड्यूटी ज्वाइन करने लौटा था।

पांच दिन की छुट्टी लेकर 17 साल तक गायब रहनेवाले डॉक्टर को सरकार ने बरखास्त करने का फैसला किया है।

एक-दो दिनों में इससे संबंधित अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टर अमिताभ त्रिगुणायत ने एकीकृत बिहार के समय वर्ष 1996 में पांच दिनों का आकस्मिक अवकाश लिया था।

इसके बाद वह 17 साल बाद अपने काम पर वापस लौटे थे।

इस अवधि में राज्य का विभाजन हो चुका था और उन्हें झारखंड कैडर आवंटित किया गया था। वर्ष 2013 में वह झारखंड पहुंचे। इसके बाद राज्य सरकार ने उनसे पांच दिनों की छुट्टी लेकर 17 साल तक डय़ूटी से गायब रहने के सिलसिले में जवाब-तलब किया।
विज्ञापन


सरकार की ओर से पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 1996 में उनकी माता जी का देहांत हो गया था और 2013 में उनके पिता का देहांत हुआ।

सरकार ने उनके इस जवाब को अमान्य कर दिया, क्योंकि 17 साल तक बगैर किसी सूचना के गायब रहने का यह संतोषप्रद कारण नहीं है। इसके बाद सरकार ने उन्हें बरखास्त करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed