Jharkhand: झारखंड में बिजली गिरने से दो खिलाड़ियों सहित एक किसान की मौत, 26 अप्रैल तक बारिश का अनुमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। प्रदेश की राजधानी रांची से 25 किलोमीटर दूर इटकी ब्लॉक में दो लोगों पर बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा राजधानी से 60 किलोमीटर दूर तीसरे व्यक्ति की मौत हुई है। बिजली गिरने के कारण दो लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दो खिलाड़ियों की मौत
थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि इटकी ब्लॉक के विधानी गांव में वॉलीबॉल का मैच चल रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। सारे खिलाड़ी भागकर पास के एक स्कूल में जाकर छिप गए। लेकिन चार खिलाड़ी स्कूल न जाकर, वहीं एक पेड़ के नीचे छिप गए। तेज बारिश के साथ-साथ वहां अचानक से बिजली भी कड़की, जो सीधा उन चारों युवकों पर गिर गई। हादसे में दो खिलाड़ियों ने मौके पर ही जान तोड़ दिया। वहीं, बाकी दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों की जांच चल रही है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।
किसान की भी गई जान
वहीं, रांची से 60 किलोमीटर दूर सोनाहातू ब्लॉक में एक किसान काम कर रहा था। इस दौरान दोपहर में बारिश के साथ-साथ बिजली भी गिरी। हादसे में 55 साल के एक बुजुर्ग किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
26 अप्रैल तक बारिश का अनुमान
झारखंड में लंबे समय से लू चल रही थी। गर्मी से लोग बेहाल थे। लेकिन शनिवार को झमाझम बारिश हुई। रांची में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के सिमडेगा में चार मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि, खूंटी में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी का कहना है कि झारखंड में तीन दिन अभी और बारिश हो सकती है। 26 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।