फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   three held for impersonating rahul gandhis aide

राजभवन में राहुल गांधी का फर्जी पीए गिरफ्तार

Mon, 04 Feb 2013 09:44 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Feb 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
three held for impersonating rahul gandhis aide

झारखंड में ब्लैक डायमंड (कोयला) के लिए लोग राजनीतिक रसूख, पैसे और पावर का पूरा इस्तेमाल करते हैं। बेरमो के करगली में कोयला के उठाव के लिए भी कुछ लोग अपना प्रभाव दिखाना चाहते थे। इसके लिए उन लोगों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निजी सहायक (पीए) कनिष्क सिंह बन कर राजभवन में फोन किया। मकसद था कुछ लोगों को राज्यपाल से मिलवाना। वे अपनी चाल में कामयाब होते, इससे पहले पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


एसएसपी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि कनिष्क सिंह बताकर फोन करने वालों में तीन लोगों को राजभवन से गिरफ्तार किया गया है। उनमें एआईसीसी का सदस्य व लोजपा का पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप मिश्र, गुड़गांव का डॉ सैयद बुरहानी और पटना का मनोज सिंह शामिल है। मनोज सिंह झारखंड के एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताया जाता है। उनके पास से पुलिस ने दो सिम कार्ड और एक स्कारपियो बरामद किया है।  
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
एसएसपी के मुताबिक राजभवन में कनिष्क सिंह बनकर सैयद बुरहानी ने फोन किया। उसने राज्यपाल से कुछ लोगों को मिलवाने के लिए समय निर्धारित करने का अनुरोध किया। इस पर राजभवन के अधिकारियों ने जब कनिष्क सिंह से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने फोन करने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने आरोपियों को शाम साढ़े पांच बजे राजभवन बुलाया। राज्यपाल के एडीसी अभिषेक सिंह व गगन सिंह हंसपाल ने तीन आरोपियों को गेस्ट हाउस में बैठाया। और फिर इस बारे में एसएसपी को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया।


फोन करने का कारण
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग कोयला का व्यवसाय करते हैं। बेरमो के करगली में कोयला के उठाव के लिए अपना दबदबा दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया। वे कुछ लोगों को राज्यपाल से मिलवाना चाहते थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मनोज सिंह झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह का रिश्तेदार है या नहीं, इसकी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed