{"_id":"612cb36fa8879633163da7ed","slug":"three-died-including-mother-and-son-by-drowning-on-pond-in-a-village-of-dumka-district-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदी महिला ने भी गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदी महिला ने भी गंवाई जान
Mon, 30 Aug 2021 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 30 Aug 2021 04:01 PM IST
सार
झारखंड के दुमका जिले के एक गांव में तालाब में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के लिए तालाब में कूदी उनमें से एक की मां की भी डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यह घटना हंसदिहा पुलिस थाना क्षेत्र के अलुबेदा गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार को बिमल मुर्मु (7) और राजकुमार हेम्ब्रम (6) यहां के एक तालाब में नहाने गए थे, लेकिन इस दौरान वह दोनों डूबने लगे।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों बच्चों को डूबते देखकर बिमल की मां सूरजमणि ने भी उन्हें बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन, वह भी डूबने लगी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सूरजमणि का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से रविवार की शाम को ही तालाब से निकाल लिया था। लेकिन, दोनों बच्चों के शवों को सोमवार की सुबह ही निकाला जा सका।
विज्ञापन