फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Theft accused dies in police custody in Hazaribag four cops suspended

Jharkhand: हजारीबाग में चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की हिरासत में मौत, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 19 Jul 2023 03:10 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 19 Jul 2023 03:10 AM IST
सार

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि आरोपी की पहचान अशफाक खान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने अशफाक को सोमवार रात एक घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया था और बरही पुलिस थाने को सौंप दिया था।
 

विज्ञापन
Theft accused dies in police custody in Hazaribag four cops suspended
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया 24 वर्षीय युवक मंगलवार को पुलिस थाने के अंदर मृत पाया गया। घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि आरोपी की पहचान अशफाक खान के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर बरही पुलिस थाने के शौचालय में अपने पतलून से खुद का गला घोंट लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अशफाक को सोमवार रात एक घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया था और बरही पुलिस थाने को सौंप दिया था।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि मंगलवार को उसे अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इससे पहले उसने हिरासत कक्ष के अंदर शौचालय जाने की इच्छा जताई। जब वह कुछ मिनटों के बाद भी नहीं लौटा, तो पुलिस अंदर गई और पाया कि आरोपी ने खुद की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ को सौंपी गई घटना की जांच
अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सूचना एसपी तक पहुंची, उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी चौथे ने कहा कि उन्होंने बरही के एसडीपीओ से घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जो पता लगाएंगे कि पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत कैसे हुई।


पुलिस हिरासत में यातना का आरोप
वहीं, मृतक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में यातना के कारण अशफाक खान की मौत हुई है। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया और एनएच-2 पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed