फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The body of the fourth policeman of the PDJ security team who drowned in the Dhurva Dam was recovered.

झारखंड धुर्वा डैम हादसा: तीन दिन बाद चौथे पुलिसकर्मी का शव बरामद, चारों की मौत; मामले की विभागीय जांच तेज

Mon, 17 Nov 2025 11:11 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

रांची के धुर्वा डैम हादसे में लापता चौथे पुलिसकर्मी का शव तीन दिन बाद एनडीआरएफ ने सोमवार सुबह बरामद कर लिया। वाहन हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
The body of the fourth policeman of the PDJ security team who drowned in the Dhurva Dam was recovered.
डैम में मिली पुलिस कर्मी की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में लापता चौथे पुलिसकर्मी का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। बता दें कि शुक्रवार शाम प्रिंसिपल जिला जज (पीडीजे), जमशेदपुर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरा था। वाहन में सवार दो पुलिसकर्मी और दो सरकारी चालक डूब गए थे।

विज्ञापन

खोज अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा
हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था। उसी रात तीन शव—पुलिसकर्मी उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सरकारी चालक सतेंद्र सिंह को बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन चालक सतेंद्र कुमार का शव नहीं मिल सका था, जिसके लिए शनिवार और रविवार को लगातार सर्च अभियान चलाया गया। डैम में जमा कीचड़ और गहराई के कारण खोज अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

विज्ञापन

सोमवार सुबह एनडीआरएफ को सफलता मिली
लगातार तीन दिनों की कोशिशों के बाद सोमवार सुबह एनडीआरएफ को सफलता मिली और सतेंद्र कुमार का शव डैम से बरामद कर लिया गया। धुर्वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar CM Oath : सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार कहां ले रहे शपथ? 17 से 20 के बीच कार्यक्रम, तैयारी शुरू

इससे पहले बचाव टीम डैम में गिरे वाहन से हथियार और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी निकाल चुकी है। यह हादसा पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन के लिए गहरा सदमा लेकर आया है। मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर, सतेंद्र सिंह और सतेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed