{"_id":"61ed724890db194d0a1153c2","slug":"supporters-of-seperate-kolhan-country-in-chaibasa-tries-to-seize-muffasil-police-station-stone-pelting-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: कोल्हान देश की मांग करने वालों ने किया थाने का घेराव, पुलिस पर किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: कोल्हान देश की मांग करने वालों ने किया थाने का घेराव, पुलिस पर किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण
Sun, 23 Jan 2022 08:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:50 PM IST
सार
झारखंड के चाईबासा में रविवार को अलग कोल्हान देश की मांग करने वाले लोगों ने एक पुलिस थाने को ही घेर लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। वहीं, अब स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
Representative Image
- फोटो : Police
विस्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित चाईबासा में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने मुफ्फसिल थाने का घेराव कर लिया। ये लोग अलग कोल्हान देश बनाने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सैकड़ों की संख्या में ये लोग पारंपरिक हथियार लिए हुए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। उधर, प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर हमला बोला।
विज्ञापन
इस दौरान सात पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मी के शरीर से एक तीर आर-पार हो गया। दरअसल, पुलिस ने आज सुबह ही कोल्हान देश के नाम पर पुलिस में भर्ती करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं लोगों को रिहा करने की मांग के साथ इन प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आज सुबह ही चार लोगों को किया था गिरफ्तार
दरअसल, राज्य में कुछ संगठन अलग कोल्हान देश के लिए शिक्षकों और पुलिस की भर्ती करने की योजना चला रहे थे। इसे लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कुर्सी पंचायत के लादुराबासा स्कूल में सुबह सात बजे से एक प्रशिक्षण और शैक्षणिक प्रमाण पत्र जांच का काम किया जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो कार्रवाई की गई और वहां से चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा है 'कोल्हान देश' के लिए आंदोलन
पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए कोल्हान देश की मांग का समर्थन करने वालों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार इलाके में कुछ लोग लंबे समय से अलग कोल्हान देश की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। बीते दिनों इसे लेकर कार्रवाई हुई है और अवैध तरीके से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे। इस घटना में आज गिरफ्तार किए गए लोगों में कोबरा बटालियन का एक जवान भी है।