फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   sukhdev became jharkhand congress president

सुखदेव को सौंपी गई झारखंड कांग्रेस की कमान

Tue, 14 May 2013 05:25 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
sukhdev became jharkhand congress president

लोहरदगा के पूर्व विधायक सुखदेव भगत को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू की जगह लेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रभारी महासचिव शकील अहमद ने भगत को पत्र सौंपकर कांग्रेस मुख्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। इसके साथ ही पुरानी कमेटी भंग हो गई।
विज्ञापन


सुखदेव भगत जल्द ही प्रदेश कमेटी का गठन करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने प्रदीप बलमुचु की जगह भगत का मनोनयन किया है।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद भगत ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी ने मुझे जो पद सौंपा है, वह पद नहीं दायित्व है।

उन्होंने कहा कि इस दायित्व को पूरा करने के लिए मैं बिना किसी पूर्वाग्रह के सभी वरिष्ठ और अनुभवी लोगों को साथ लेकर चलूंगा।

राज्यसभा सांसद बलमुचु वर्ष 2005 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद का कार्यभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed