{"_id":"661f222c-bfa6-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"spirited-bride-dumps-drunk-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पिया' टल्ली होकर आए, दुल्हन ने किया बाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पिया' टल्ली होकर आए, दुल्हन ने किया बाय
गिरडीह
Updated Sat, 18 May 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गिरडीह में एक दुल्हन ने तब वरमाला डालने से इंकार कर दिया जब उसे पता चला कि दुल्हा शराब पी कर आया है।
विज्ञापन
20 वर्षीय इस दुल्हन ने उसी वक्त शादी तोड़ दी।
इतना ही नहीं, कमजोर पक्ष माने जाने वाले लड़की के परिजनों और गांव वालों ने भी युवती के इस फैसले में साथ दिया।
सबके विरोध के बाद आखिरकार दुल्हे और उसके घरवालों को बारात वापस ले जानी पड़ी।
दुल्हन के बड़े भाई का कहना है कि उन्होंने इससे ज्यादा दुर्व्यवहार करने वाला दुल्हा नहीं देखा।
उन्होंने बताया कि जैसे ही दुल्हा शादी में आया उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। साथ ही उसने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ झगड़ा भी शुरू कर दिया।
शादी की रस्में शुरू होने पर दुल्हन ने खुद भी दुल्हे के अजीब व्यवहार पर गौर किया। दुल्हन को पता चला कि दुल्हा नशे में है तो उसने वरमाला डालने से मना कर दिया।
बागोडार थाना इंचार्ज सतीश कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वर या वधू दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।