{"_id":"60b96bf82cd68771c344d42e","slug":"six-year-old-girl-murdered-two-sisters-in-chaibasa-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाईबासा : आम चुनने वक्त छह साल की बच्ची की दो बहनों ने मिलकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाईबासा : आम चुनने वक्त छह साल की बच्ची की दो बहनों ने मिलकर की हत्या
Fri, 04 Jun 2021 05:25 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, चाईबासा
पीटीआई, चाईबासा
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Jun 2021 05:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना के पाकुआबेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की शाम आम चुनने आई एक छह वर्षीय बच्ची की आम की रखवाली कर रही क्रमश: आठ एवं 10 वर्ष की दो सगी बहनों ने कथित रूप से गले में गमछे का फंदा लगाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
चाईबासा के सहायक पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि गांव के लोमगा बोदरा की दोनों लड़कियां आम के पेड़ की रखवाली कर रही थी, इसी बीच छह वर्षीय बच्ची भी वहां आम बिनने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना के मुताबिक, इससे नाराज आम की रखवाली कर रही दोनों बच्चियों ने गमछे से छह वर्षीय बच्ची का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चक्रधरपुर पुलिस दोनों बच्चियों को थाना ले आई है और उनसे पूछताछ कर रही है। मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्ची की हत्या कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन