{"_id":"5fc513e69d2a1a35b3484f61","slug":"six-minor-girls-travelling-by-rajdhani-express-were-rescued-at-ranchi-railway-station-on-sunday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची: राजधानी एक्सप्रेस में मिलीं छह नाबालिग लड़कियां, मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची: राजधानी एक्सप्रेस में मिलीं छह नाबालिग लड़कियां, मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया
Mon, 30 Nov 2020 09:16 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहीं छह नाबालिग बच्चियों को रविवार रात रांची रेलवे स्टेशन पर तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर आरपीएफ की नन्हें फरिश्ते टीम को सौंप दिया गया। बच्चियों ने खुलासा किया कि उन्हें दिल्ली के लिए टिकट दिया गया था और कोई उन्हें वहां से लेने आने वाला था, फिर नौकरी दिलाने के लिए ले जाता।
विज्ञापन
मुक्त कराई गईं चार बच्चियां झारखंड के ही विभिन्न शहरों की रहने वाली हैं। आरपीएफ ने इन सभी बच्चियों को रांची चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि इन बच्चियों को तस्कर दिल्ली ले जा रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि मानव तस्करी दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है। यह एक ऐसा अपराध है जिसमें तहत लोगों को उनके शोषण के लिए खरीदा और बेचा जाता है। वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस घृणित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सभी देशों को वैश्विक योजना बनाने को कहा था।
विज्ञापन