फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Six labourers killed and 18 injured in road accident in Jharkhand

हादसा: झारखंड में सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत, 18 घायल

Sat, 01 Jan 2022 01:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 Jan 2022 01:03 AM IST
सार

पलामू के पनकी के रहने वाले मजदूर पड़ोसी बिहार के सिहुड़ी गांव में धान की कटाई कर अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
Six labourers killed and 18 injured in road accident in Jharkhand
झारखंड के पलामू जिले में भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले नई साल के एक दिन पहले एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें करीब छह लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि शुक्रवार को पलामू जिले के हरिहरगंज में एक पिकअप वैन और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह मजदूरों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


मजदूर धान की कटाई कर अपने गांव लौट रहे थे
अधिकारी ने बताया कि घटना देर शाम उस समय हुई जब पलामू के पनकी के रहने वाले मजदूर पड़ोसी बिहार के सिहुड़ी गांव में धान की कटाई कर अपने गांव लौट रहे थे। इनमें कुछ मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर हुई थी।
विज्ञापन


सभी महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई
दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हरिहरगंज प्रखंड विकास अधिकारी जयप्रकाश नारायण ने कहा कि बिहार के औरंगाबाद में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य सभी महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल 12 मजदूरों का इलाज
साथ ही हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि 12 मजदूरों का हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल छह अन्य मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed