{"_id":"6605a6fafb0e47b6be0d09ea","slug":"sita-soren-demands-high-level-probe-into-husband-durga-s-death-under-mysterious-circumstances-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीता सोरेन ने की पति दुर्गा की मौत की उच्चस्तरीय जांच मांग; झामुमो पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीता सोरेन ने की पति दुर्गा की मौत की उच्चस्तरीय जांच मांग; झामुमो पर लगाए आरोप
Thu, 28 Mar 2024 10:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
सीता सोरेन
- फोटो : ANI
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन के परिवार को एक और झटका देते हुए उनकी बड़ी बहू सीता सोरेन ने बृहस्पतिवार को अपने पति दुर्गा सोरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
सीता ने दिल्ली से लौटने पर यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, झामुमो को मजबूत करने के लिए अपना खून और पसीना बहाने वाले मेरे पति दुर्गा सोरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई। मैं उनकी मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती हूं।
विज्ञापन
उन्होंने झामुमो पर ''लगातार उपेक्षा किए जाने'' का आरोप लगाते हुए कहा किजेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उनका अपमान किया। सीता ने कहा कि वह सालों से अपने पति की मौत की जांच की मांग करती रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 2009 में दुर्गा सोरेन की मृत्यु हो गई थी। सीता इस महीने की शुरुआत में भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन