फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Travel between Ranchi and Hazaribagh to become safer; Rs 239 crore sanctioned for road improvements

झारखंड: रांची-हजारीबाग का सफर होगा सुरक्षित, चुटुपालू और चरही घाटी में सड़क सुधार के लिए 239 करोड़ रुपये मंजूर

Fri, 30 Oct 2026 06:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 30 Oct 2026 06:25 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने रांची-हजारीबाग मार्ग की चुटुपालू और चरही घाटी में सड़क हादसे रोकने के लिए 239.40 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है। इसके तहत 5.99 किलोमीटर सड़क का सुधार और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
Travel between Ranchi and Hazaribagh to become safer; Rs 239 crore sanctioned for road improvements
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में रांची और हजारीबाग के बीच स्थित चुटुपालू घाटी और चरही घाटी में सड़क हादसों को रोकने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 239.40 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर केंद्र सरकार ने यह स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संजय सेठ को इस स्वीकृति की आधिकारिक जानकारी दी है। परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया एनएच-20) के चुटुपालू और चरही घाटी खंड का सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट होंगे दुरुस्त

राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के चुटुपालू और चरही घाटी खंड में कुल 5.99 किलोमीटर सड़क का सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट का निवारण कर सड़क सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाएंगे। मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम करने तथा यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने से हादसों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। परियोजना के तहत चिह्नित स्थलों पर सुरक्षा संबंधी विविध कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन

संवेदनशील घाटियों में सुरक्षित आवागमन
चुटुपालू घाटी और चरही घाटी लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं। इन दोनों घाटी क्षेत्रों में लगातार होने वाली दुर्घटनाओं के कारण यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। ब्लैक स्पॉट के सुधार से दुर्घटनाओं की आशंका काफी कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के क्रियान्वयन से हजारीबाग और रांची मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा परिवहन सुचारू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed