फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   shoot of vishwa hindu parishad leader in khalari ranchi MP sanjay seth attacks on hemant government

रांची: VHP नेता की गोली मारकर हत्या, सांसद संजय सेठ बोले- बंगाल और केरल बनाने की चल रही साजिश

Thu, 16 Dec 2021 08:22 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 08:22 AM IST
सार

विहिप नेता मुकेश सोनी की हत्या के बाद पूरे खलारी में तनाव का माहौल बना हुआ है। सांसद संजय सेठ ने कड़ा विरोध जताया। सांसद ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा सड़क पर उतरेगी। 

 

विज्ञापन
shoot of vishwa hindu parishad leader in khalari ranchi MP sanjay seth attacks on hemant government
विहिप नेता पर फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में विश्व हिंदू परिषद के नेता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,  बुधवार को खलारी  थाना क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज के नजदीक विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के खलारी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


खलारी के महावीर नगर में रहने वाले मुकेश सोनी मैक्लुस्कीगंज के धुर्वा मोड़ के पास प्रधान ज्वेलर्स नामक उनकी ज्वेलरी की दुकान थी। बताया जा रहा है कि शाम को जब दुकान बंद करके वह वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच बकुलिया टांड़ के नजदीक दो बाइक सवार अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए। आनन फानन में लोगों ने घायल मुकेश सोनी को डकरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



भाजपा, आरएसएस और विहिप नेता निशाने पर
सांसद संजय सेठ ने इसको लेकर कड़ा विरोध जताया । सांसद ने कहा कि इस सरकार में अपराध और अपराधी दोनों बेलगाम हो चुके हैं, आए दिन इनके निशाने पर भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों के कार्यकर्ता हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा और संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। टारगेट करके उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। पुलिस प्रशासन मौन धारण किए हुए है। हेमंत सरकार द्वारा झारखंड को केरल और पश्चिम बंगाल बनाने की साजिश चल रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed