फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Sahibganj Crime: 3 people of the same family in a land dispute Beaten to death, accused surrendered

Jharkhand Crime: साहिबगंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 06 Aug 2025 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/साहिबगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Aug 2025 05:15 PM IST
सार

Sahibganj Crime: तालझारी थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और बहुत जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Sahibganj Crime: 3 people of the same family in a land dispute Beaten to death, accused surrendered
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को तालझारी के दूधकल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी रितेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने सबूत जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand:  15 लाख के इनामी माओवादी मार्टिन केरकेट्टा की मुठभेड़ में मौत, एक पिस्टल भी बरामद; तीन फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भजन हेंब्रम ने तालझारी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की पूरी कहानी और कारण सामने आ सके।

 
घटना के बाद दूधकल गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, झारखंड की चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत
 
तालझारी थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और बहुत जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed