फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Role of sleeper cells suspected in Lohardaga violence Jharkhand

झारखंड: लोहरदगा हिंसा में हो सकता है स्लीपर सेल का हाथ, पुलिस बोली- अफवाहों पर न करें विश्वास

Sat, 16 Apr 2022 04:19 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, लोहरदगा (झारखंड)
एएनआई, लोहरदगा (झारखंड) Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Apr 2022 04:19 AM IST
सार

एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में सांप्रदायिक सौहार्द रहा है, हालांकि हाल ही में स्लीपर सेल सामने आए हैं जो जगह के सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Role of sleeper cells suspected in Lohardaga violence Jharkhand
लोहरदगा हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में लोहरदगा जिले के हिरही गांव में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुए हमले और उसके बाद फैली हिंसा में स्लीपर सेल के शामिल होने का संदेह जताया है। लोहरदगा के उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) अरविंद कुमार लाल ने इसकी जानकारी दी, साथ ही लोगों से अफवाहों से गुमराह न होने की अपील की। 

विज्ञापन


बहकावे में न आएं लोग
उन्होंने बताया कि स्लीपर सेल समाज में अलग-अलग तरह से शांति भंग करने का प्रयास करते हैं। साथ बताया कि जिले के लोगों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों पर विश्वास न करें। हमें जिले और राज्य की बेहतरी के लिए धर्म से ऊपर उठकर शांति बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन


एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में सांप्रदायिक सौहार्द रहा है, हालांकि हाल ही में स्लीपर सेल सामने आए हैं जो जगह के सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही बताया कि इस तरह की हिंसा अचानक नहीं हो सकती बल्कि इसकी पूरी योजना बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ होता है कि इसके पीछे बाहरी ताकतें हैं और घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। इसकी जांच की जा रही है। लोहरदगा में विशेष रूप से हिंसा प्रभावित क्षेत्र में भारी बल की तैनाती की गई थी। गौरतलब है कि रविवार को हुई झड़प के तुरंत बाद हिरही गांव में धारा 144 लागू कर दी गई थी


दरअसल, रामनवमी के दिन झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही भोक्ता बगीचा के पास शोभायात्रा पर इस वर्ष पुनः कथित तौर पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने न सिर्फ जमकर पथराव किया, बल्कि जुलूस में शामिल लोगों पर हमले भी किए, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक की बाद में मौत हो गई थी। रविवार को भड़की हिंसा के दौरान कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed