{"_id":"591d47214f1c1b8b51f245b5","slug":"rjd-leader-and-former-mp-prabhunath-singh-convicted-by-hajaribagh-court-in-murder-of-ashok-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLA की हत्या करने वाले RJD पूर्व सांसद दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLA की हत्या करने वाले RJD पूर्व सांसद दोषी करार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 18 May 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
प्रभुनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को हत्या के केस में दोषी करार दिया है। प्रभुनाथ पर मशरक विधायक अशोक सिंह की हत्या का आरोप था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभुनात ने कथित तौर पर करीब 22 साल पहले इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सीवान जिले के महाराजगंज सीट के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल से हुई थी। इसके बाद वे जनता दल यूनाइटेड के साथ जुड़ गए और लगातार महाराजगंज की राजनीति में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
ऐसा माना जाता है कि सीवान की राजनीति में सक्रिय होने के बाद उनका पूर्व दबंग सांसद शहाबुद्दीन से छत्तीस का आकंड़ा रहा करता था। इतना ही नहीं दोनों की अक्सर झड़पें भी हो जाती थी। प्रभुनाथ सिंह की पहचान बिहार के दबंग नेताओं में होती है। वे बिहार के महराजगंज से सांसद रहे हैं।
विज्ञापन