{"_id":"5af433cc4f1c1b3a0b8b92fd","slug":"rjd-chief-lalu-yadav-gets-three-day-parole-for-son-tej-pratap-yadav-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी में शामिल होने पटना पहुंचे लालू यादव, 3 दिन की पैरोल पर आए जेल से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी में शामिल होने पटना पहुंचे लालू यादव, 3 दिन की पैरोल पर आए जेल से बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Thu, 10 May 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता जल ( राजद ) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए आज तीन दिन की पैरोल दे दी गई। महानिरीक्षक (जेल ) हर्ष मंगला ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें तीन दिन की पैरोल दी गई है। पैरोल मिलने के बाद लालू यादव पटना पहुंचे हैं। जहां उनसे मिलने के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा है।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पैरोल कब से प्रभावी होगी और कहा कि यह जेल के अधिकारियों पर निर्भर होगा कि वह लालू को कब छोड़ेंगे। गौरतलब है कि चारा घोटाला से जुड़े मामलों में लालू फिलहाल जेल की सजा काट रहे हैं।
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की तैयारियां पटना में जोर शोर से चल रही है। बुधवार की रात मेंहदी की रस्म का आयोजन किया गया। बता दें कि लालू को पैरोल दिए जाने पर काफी दिनों से अटकलें लग रहीं थी। सुबह खबर आई की उन्हें पैरोल नहीं दी जा रही है लेकिन दोपहर होते होते पता चला कि लालू को तीन दिन के लिए जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के शादी समारोह में शामिल होने का हवाला देते हुए लालू ने बीते सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष 10 मई से 14 मई तक की पैरोल के लिए आवेदन दिया था। तेज प्रताप यादव और राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई शनिवार को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

#WATCH Bihar: Lalu Prasad Yadav, who is out on parole, arrives in Patna to attend son Tej Pratap Yadav's wedding. pic.twitter.com/14WjuPYBYO
— ANI (@ANI) May 10, 2018