{"_id":"624109eb4448a1428746c377","slug":"recruitment-of-iti-instructors-on-720-posts-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी: झारखंड में 720 पदों पर आटीआई अनुदेशकों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी: झारखंड में 720 पदों पर आटीआई अनुदेशकों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी
Mon, 28 Mar 2022 06:35 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Mar 2022 06:35 AM IST
सार
राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने 720 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा आयोग को भेजी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी निकली है। झारखंड के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों की भर्ती के लिए अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं इसकी नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा होगी। वहीं इसका विज्ञापन भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने 720 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा आयोग को भेजी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जून के पहले हफ्ते में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। वहीं विज्ञापन के साथ ही अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही आईटीआई संस्थानों में प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने की भी कवायद तेज कर दी है। इससे संबंधित नियुक्ति नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमावली गठित होने और रोस्टर क्लियरेंस के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी जल्द ही शुरू करने कोशिशे तेज कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इंटरमीडिएट स्तरीय (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग अहर्त्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 को लेकर भी जल्द विज्ञापन प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। अप्रैल के पहले हफ्ते में इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी आनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं।