फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   rape_bjp leader_jharkhand

आधी रात को भाजपा नेता के यहां डकैती, गैंगरेप!

Tue, 29 Apr 2014 04:22 PM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
rape_bjp leader_jharkhand

झारखंड के मसमानों गांव में एक महिला भाजपा नेता के घर डकैती और गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के घर हथियारों से लैस दो दर्जन से अधिक लोगों ने रविवार रात एक बजे हमला कर दिया।

विज्ञापन


अपराधियों ने घर में जम कर लूटपाट की और भाजपा नेता के साथ गैंग रेप किया। घर के बाहर खड़ी स्कॉरपियो गाड़ी में आग लगा दी।

घटना को लेकर चान्हो थाने में 12 नामजद सहित 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

प्राथमिकी के अनुसार, अपराधियों ने पहले भाजपा नेता के घर की खिड़की तोड़ी। आवाज सुन कर भाजपा नेता के पति खिड़की के पास पहुंचे। इस बीच अपराधियों ने उन पर राइफल तान दी।
विज्ञापन


खुद को उग्रवादी संगठन सदस्य बता कर दरवाजा खुलावाया। इसके बाद उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। दो अपराधी रिवाल्वर की नोंक पर भाजपा नेता के साथ गलत व्यवहार करने लगे। बाद में सात अपराधियों ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के साथ भी छेड़छाड़

rape_bjp leader_jharkhand

खबर के मुताबिक अपराधियों ने 13 साल की बच्ची के साथ भी छेड़छाड़ की। बक्से में रखे 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कुछ महत्वपूर्ण कागजात लूट लिये।

घटना की सूचना मिलने के बाद एक धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को भाजपा नेता के घर के सामने जुटने का आह्वान किया गया। इसके बाद अपराधी वहां से भाग गये।

पुलिस आरोपियों के मोबाइल लोकेशन पता करने में जुट गयी है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed