फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   vaibhav suryavanshi to become jharkhand health department brand ambassador irfan ansari announcement news

Jharkhand: वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एम्बेसडर, इरफान अंसारी ने की घोषणा

Sat, 30 May 2026 09:29 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 09:29 PM IST
सार

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वैभव की प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन
vaibhav suryavanshi to become jharkhand health department brand ambassador irfan ansari announcement news
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS

विस्तार

बिहार के उभरते हुए युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा। इसकी घोषणा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की है। उन्होंने कहा कि वैभव की प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके जुड़ने से स्वास्थ्य विभाग के जनजागरूकता अभियानों को नई ऊर्जा और व्यापक पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


वैभव की प्रतिभा और खेल शैली की मंत्री ने की सराहना

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी और खेल कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी खेल शैली बेहद प्रभावशाली और आधुनिक है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में जिस तरह वैभव ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है, वह आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

जल्द झारखंड बुलाकर किया जाएगा सम्मानित

मंत्री ने बताया कि वे जल्द ही वैभव सूर्यवंशी को झारखंड आमंत्रित करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त कर सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वैभव के माता-पिता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, क्योंकि उनकी सफलता में परिवार की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल और स्वास्थ्य का है गहरा संबंध

इरफान अंसारी ने कहा कि खेल और स्वास्थ्य का आपस में गहरा संबंध है। यदि युवा खेल गतिविधियों से जुड़ते हैं तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को स्वास्थ्य विभाग से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का दावा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

जागरूकता अभियानों को मिलेगी नई पहचान

मंत्री ने विश्वास जताया कि वैभव सूर्यवंशी के स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एम्बेसडर बनने से विभाग के जनजागरूकता कार्यक्रमों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैभव की लोकप्रियता और उपलब्धियां युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने में मददगार साबित होंगी तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed