फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Unique wedding at Hazaribagh Open Jail: Two former Naxalite commanders become life partners,

हजारीबाग: ओपन जेल में पूर्व नक्सली कमांडर ने रचाई शादी, पुलिस-प्रशासन बना बाराती, पकवानों का भी उठाया लुत्फ

Wed, 28 Oct 2026 10:28 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 10:28 PM IST
सार

हजारीबाग ओपन जेल में पूर्व नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और सोमवारी हेम्ब्रम ने बुधवार को शादी रचाई। आत्मसमर्पण के बाद दोनों की मुलाकात हुई थी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में विवाह हुआ, जिसे नक्सलियों के पुनर्वास की पहल माना जा रहा है।

विज्ञापन
Unique wedding at Hazaribagh Open Jail: Two former Naxalite commanders become life partners,
दुल्हा दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग ओपन जेल में बुधवार को एक अनोखी शादी हुई। पूर्व नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और सोमवारी हेम्ब्रम विवाह बंधन में बंध गए। आत्मसमर्पण के बाद दोनों हजारीबाग ओपन जेल में रह रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। इस विवाह समारोह में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बाराती बने। शादी में तरह-तरह के पकवान बनाए गए, जिनका सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव निवासी सुरेश सिंह मुंडा और तमाड़ के अराहंगा गांव निवासी सोमवारी हेम्ब्रम का अतीत नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहा है। आत्मसमर्पण के बाद दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता विवाह तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की पहल पर शादी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर विवाह की व्यवस्था की गई। समारोह में हजारीबाग पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। जिला विवाह पदाधिकारी राजेश एक्का ने विवाह का पंजीकरण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पीसीसी सड़क की बकाया राशि के भुगतान के लिए मांगी रिश्वत, 9 हजार रुपये लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

इस शादी को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में वापसी की दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की भागीदारी ने समारोह को खास बना दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों ने साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।

यह विवाह उन लोगों के लिए भी एक संदेश है, जो हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं। सुरेश और सोमवारी का विवाह उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस अनोखी शादी की चर्चा अब क्षेत्र के बाहर भी होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed