{"_id":"6a3a2f29b31b38ae5d0850ed","slug":"the-chief-electoral-officer-arrived-on-a-visit-to-santhal-pargana-and-reviewed-the-voter-list-revision-work-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4425954-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चुनाव से पहले एक्टिव हुआ निर्वाचन आयोग, देवघर में बीएलओ प्रशिक्षण से लेकर बूथ निरीक्षण तक पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चुनाव से पहले एक्टिव हुआ निर्वाचन आयोग, देवघर में बीएलओ प्रशिक्षण से लेकर बूथ निरीक्षण तक पर नजर
Tue, 23 Jun 2026 01:32 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:32 PM IST
सार
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संथाल परगना के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत देवघर से की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए बीएलओ और सुपरवाइजरों को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
देवघर संग्रहालय में मुख्य चुनाव पदाधिकारी के. रवि कुमार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को संथाल परगना प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने उनका स्वागत किया। इस दौरान निर्वाचन विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का यह दौरा राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
पुनरीक्षण कार्यों का भौतिक निरीक्षण करेंगे
दौरे के दौरान के. रवि कुमार संथाल परगना प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का भौतिक निरीक्षण करेंगे। वे मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया तथा निर्वाचन कर्मियों की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
बीएलओ और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण में लिया था भाग
दौरे के पहले दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड में आयोजित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jharkhand: पद्म भूषण के बाद भारत रत्न की मांग, शिबू सोरेन के सम्मान में उठी आवाज; झामुमो-कांग्रेस ने की अपील
पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटे
इस अवसर पर बीएलओ और सुपरवाइजरों ने अपने कार्यों से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। यह दौरा आगामी चुनावी तैयारियों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।