फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Team Tulsi Patel triumphs in FJCCI elections; 13 out of 21 members elected.

चैंबर चुनाव परिणाम: FJCCI चुनाव में तुलसी पटेल का दबदबा, 21 में 13 सीटों पर जीत; अध्यक्ष की ताजपोशी लगभग तय

Sun, 13 Sep 2026 10:15 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 10:15 PM IST
सार

रांची में एफजेसीसीआई चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में टीम तुलसी पटेल के 13 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि टीम मुकेश अग्रवाल के आठ प्रत्याशी निर्वाचित हुए। बहुमत के बाद तुलसी पटेल का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
Team Tulsi Patel triumphs in FJCCI elections; 13 out of 21 members elected.
चैम्बर चुनाव में निर्वाचित सदस्य

विस्तार

 फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद शाम छह बजे मतगणना शुरू हुई और करीब साढ़े सात बजे चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी पवन शर्मा और अंचल किंकर ने परिणाम घोषित किया। चुनाव में कुल 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान हुआ, जिसमें टीम तुलसी पटेल ने स्पष्ट बढ़त हासिल की। टीम तुलसी पटेल के 13 सदस्य निर्वाचित हुए, जबकि टीम मुकेश अग्रवाल के आठ प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे।

विज्ञापन

हालांकि व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक वोट मुकेश अग्रवाल को मिले, लेकिन कार्यकारिणी में तुलसी पटेल समर्थित प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण टीम तुलसी पटेल की स्थिति मजबूत हो गई है। ऐसे में अब एफजेसीसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में तुलसी पटेल की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 छह महिला प्रत्याशी निर्वाचित
एफजेसीसीआई के चुनाव में निर्वाचित महिला सदस्यों में ज्योति कुमारी, विनीता सिंघानिया, पूजा डागा, मोनिका गोइंका और निधि झुनझुनवाला सहित छह महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, चुनाव परिणाम सामने आने के बाद तुलसी पटेल ने कहा कि चुनाव के दौरान व्यापारियों से किए गए सभी वादों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के व्यापारियों के हितों में काम करना उनकी टीम का मुख्य उद्देश्य होगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

एफजेसीसीआई चुनाव में कुल करीब 4200 मतदाता थे, जिनमें लगभग 2700 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। चुनाव में झारखंड के विभिन्न जिलों से व्यापारी और चैंबर प्रतिनिधि रांची पहुंचे और मतदान किया।

ये भी पढ़ें- बिहार: सोन के सैलाब में कैद ‘सुरौधा टापू’, नाव-मोमबत्ती के सहारे जिंदगी; 1500 लोग आज भी विकास की बाट जोह रहे

इस चुनाव में तीन टीमों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमें टीम तुलसी पटेल, टीम मुकेश अग्रवाल और पी-21 टीम शामिल थी। परिणाम आने के बाद टीम तुलसी पटेल खेमे में उत्साह का माहौल है। निर्वाचित प्रत्याशियों में मुकेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, नवज्योत अलंग, विनीता सिंघानिया, ज्योति कुमारी, राम बांगड़, राहुल साबू, रोहित पोद्दार, अनिल अग्रवाल, अमित शर्मा, रोहित अग्रवाल, अमित किश्तो, विकास विजयवर्गीय, मोनिका गोइंका, पूजा डागा, प्रवीण लोहिया, मनीष जैन, निधि झुनझुनवाला, आस्था किरण और अमित अग्रवाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed