रांची नगर निगम चुनाव 2026: JMM ने चुना मेयर पद का प्रत्याशी, सुजीत विजय आनंद कुजूर के नाम पर लगाई अंतिम मुहर
Ranchi News: रांची नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर झामुमो ने मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर को प्रत्याशी घोषित किया है। आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया, अन्य दावेदारों ने नाम वापस लेकर संगठनात्मक एकजुटता दिखाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रांची नगर निगम चुनाव–2026 को लेकर मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह फैसला रांची जिला एवं महानगर संयोजक मंडली की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक का आयोजन रातू रोड स्थित होटल कृष्ण इन में किया गया।
पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की। इसमें केंद्रीय सदस्य सह जिला एवं महानगर संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक मंडली सदस्य अंतू तिर्की, केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेयर टिकट को लेकर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
बैठक के दौरान रांची मेयर सीट की उम्मीदवारी को लेकर गहन चर्चा की गई। इस प्रक्रिया में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी रखी, जिनमें रामशरण तिर्की, बीरू तिर्की, सुजीत विजय आनंद कुजूर, कैथरीना तिर्की, सुजीत कुजूर और अजीत लकड़ा के नाम शामिल थे। सभी पहलुओं पर विचार के बाद पार्टी नेतृत्व ने सर्वसम्मति से सुजीत विजय आनंद कुजूर के नाम पर अंतिम निर्णय लिया।
पढ़ें- Jharkhand News: अभियंत्रण सेवा परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा, आठ फरवरी को तीन केंद्रों पर होगा आयोजन
अन्य दावेदारों ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता
प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठनात्मक अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए अन्य सभी दावेदारों ने निर्वाचन शाखा में जाकर मेयर पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया। पार्टी नेताओं ने इसे झामुमो की मजबूती और आपसी समन्वय का उदाहरण बताया।
चुनाव में एकजुट होकर उतरने का दावा
बैठक में समनूर मंसूरी, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, नवीन चंचल, प्रदीप शर्मा, आदिल इमाम, संजय राय, नवीन तिर्की, सलमान अली और आयुष राज वर्मा सहित कई जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ रांची नगर निगम चुनाव लड़ेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बनाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.