रांची मेयर चुनाव: नाम वापसी के बाद बचे 11 प्रत्याशी; JMM, कांग्रेस और भाजपा में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत
Ranchi News: रांची मेयर चुनाव में नाम वापसी के बाद 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की रोशनी खलखो, कांग्रेस की रमा खलखो और झामुमो के सुजीत विजय आनंद कुजूर के बीच सिमटता नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। स्क्रूटनी के बाद जहां कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, वहीं अंतिम तिथि तक 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।
मुख्य मुकाबला तीन प्रमुख दलों के बीच
हालांकि मैदान में 11 प्रत्याशी मौजूद हैं, लेकिन चुनावी संघर्ष मुख्य रूप से तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच सिमटता दिखाई दे रहा है। भाजपा ने रोशनी खलखो को समर्थित प्रत्याशी बनाया है, कांग्रेस ने रमा खलखो को मैदान में उतारा है, जबकि झामुमो ने सुजीत विजय आनंद कुजूर को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में मुकाबला रोशनी, रमा और सुजीत के बीच होने की संभावना जताई जा रही है।
आदिवासी वोट बैंक पर असर डाल सकता है आजसू प्रत्याशी
इस चुनाव में आजसू समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा भी मैदान में बने हुए हैं। उनकी मौजूदगी से आदिवासी वोट बैंक को लेकर मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, नाम वापसी के बाद भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान भी काफी हद तक शांत हो गई है। पार्टी लाइन से अलग चल रहे भाजपा से जुड़े राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप और संजय टोप्पो ने अपना नामांकन वापस लेकर पार्टी नेतृत्व को राहत दी है।
पढ़ें- रांची नगर निगम चुनाव 2026: JMM ने चुना मेयर पद का प्रत्याशी, सुजीत विजय आनंद कुजूर के नाम पर लगाई अंतिम मुहर
इसी तरह झामुमो ने भी पार्टी अनुशासन का पालन कराते हुए बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को मनाने में सफलता हासिल की है। कथरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, अजीत लकड़ा, सुजीत कुमार कुजूर और बीरू तिर्की ने मेयर पद के लिए दाखिल अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही रांची मेयर चुनाव की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। अब आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने और सियासी सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.