फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Nitin Nabin arrived at the working committee meeting; he was welcomed in a traditional tribal manner.

झारखंड: रांची में नितिन नवीन ने बजाया मांदर, आदिवासी कलाकारों के बीच पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sat, 24 Oct 2026 05:09 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची में झारखंडी और आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। उन्होंने कलाकारों के बीच मांदर बजाया। दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने और विस्तार की रणनीति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Nitin Nabin arrived at the working committee meeting; he was welcomed in a traditional tribal manner.
बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को रांची के रिंग रोड स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे। इस दौरान उनका झारखंडी और आदिवासी पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन

आदिवासी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर नृत्य कर रहे थे। नितिन नवीन कलाकारों के बीच पहुंचे और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने खुद गले में मांदर टांगा और उसे बजाकर कलाकारों का साथ दिया। उनके इस अंदाज ने मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नितिन नवीन के मांदर बजाने के दौरान झारखंड की लोक संस्कृति और भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम का अनूठा संगम देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान

कार्यसमिति की बैठक में पहुंचने वाले अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत भी झारखंड की पारंपरिक शैली में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी समेत अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चंदन का टीका लगाया। फूल बरसाकर और आरती उतारकर नेताओं का स्वागत किया गया। साथ ही सभी नेताओं को ‘जोहार’ लिखा पारंपरिक गमछा पहनाया गया। पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को खास बना दिया।

 दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सांगठनिक बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed