Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Festive season concludes; political parties now shift focus to the Giridih by-election.

झारखंड: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव की तैयारी तेज, जेएमएम की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 16 Nov 2026 02:32 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 02:32 PM IST
सार

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से रिक्त हुई गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। झामुमो, भाजपा और जेएलकेएम ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हेमंत और कल्पना सोरेन की भूमिका अहम होगी।

 

विज्ञापन
Festive season concludes; political parties now shift focus to the Giridih by-election.
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अब झारखंड की सियासत का केंद्र गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव बन गया है। निर्वाचन आयोग ने अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नियमानुसार, विधानसभा सीट रिक्त होने के छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट रिक्त हुई है। उपचुनाव की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थीं, लेकिन पर्व-त्योहारों के कारण राजनीतिक गतिविधियों की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई थी। अब छठ महापर्व संपन्न होने के साथ ही सभी प्रमुख दलों ने इस सीट पर अपनी रणनीति बनाने और चुनावी समीकरण साधने पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: मगढ़ में बाइक स्टंट पड़ा भारी, कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 22 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिडीह विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कब्जे में थी। ऐसे में पार्टी के सामने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झामुमो दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, भाजपा की ओर से अनंत प्रताप देव और रवींद्र राय के नामों की चर्चा है। इसके अलावा जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) भी अपना प्रत्याशी उतार सकती है।

इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की भूमिका अहम रहने वाली है। दोनों पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। झामुमो के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। वहीं, भाजपा भी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन चुनाव प्रचार के दौरान गिरिडीह में लगातार कैंप कर सकते हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा होने से पहले ही गिरिडीह का सियासी पारा चढ़ने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed