फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NEET-PG exam in Ranchi on August 30, prohibitory orders within 200 meters of the exam centres

झारखंड: रांची में नीट-पीजी परीक्षा को लेकर सख्ती, 4 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Wed, 26 Aug 2026 10:54 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 10:54 AM IST
सार

Jharkhand News: रांची में 30 अगस्त को होने वाली नीट-पीजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। चारों परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
 

विज्ञापन
NEET-PG exam in Ranchi on August 30, prohibitory orders within 200 meters of the exam centres
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में 30 अगस्त को होने वाली नीट-पीजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए चारों परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


200 मीटर के दायरे में लागू रहेगी निषेधाज्ञा
परीक्षा केंद्रों पर असामाजिक तत्वों के जुटने और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रांची सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश 30 अगस्त को सुबह 6 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कई गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


जुलूस से लेकर हथियार रखने तक पर रोक
निषेधाज्ञा के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने, किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा करने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इसके अलावा लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला समेत अन्य अस्त्र-शस्त्र तथा बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर और बम आदि रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा या कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकना है। रांची जिले में नीट-पीजी परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC भर्ती में सुधार की मांग तेज, हजारीबाग में छात्रों का मार्च; देवेंद्र महतो ने सरकार को घेरा

प्रशासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed