फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Medical teams are reaching the flood-affected Diara region via boat ambulances and raising awareness

झारखंड न्यूज: बाढ़ बनी चुनौती तो नाव बनी एंबुलेंस, साहिबगंज के दियारा में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Sat, 19 Sep 2026 03:52 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 03:52 PM IST
सार

साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित कारगिल दियारा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बोट एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कैंप लगाया। मेडिकल टीम ने 69 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं और ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन
Medical teams are reaching the flood-affected Diara region via boat ambulances and raising awareness
बढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल एम्बुलेंस

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाए रखने के लिए विशेष पहल शुरू की है। बाढ़ प्रभावित सदर प्रखंड के कारगिल दियारा क्षेत्र में बोट एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल टीम पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महमूद आलम के निर्देश पर क्षेत्र में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।

विज्ञापन

मेडिकल टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित करने के साथ चिकित्सकीय परामर्श दिया। कैंप के दौरान कुल 69 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से बाढ़ के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल तथा संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन

मेडिकल टीम ने क्षेत्र में मौजूद गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। महिलाओं को प्रसव के लिए समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने और संस्थागत प्रसव कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की आपात आवश्यकता होने पर बोट एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित रूप से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या बिहार में बदलाव होगा?: राजद के सरकार बनवाने के ऑफर में कितना दम? हर सवाल का जवाब यहां जानिए

मेडिकल कैंप में सदर प्रखंड की एएनएम सोनी कुमारी, रेणु कुमारी, ज्ञान शिखा कुमारी तथा एमपीडब्ल्यू संजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और जरूरत के अनुसार मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएंगी।

बढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल एम्बुलेंस

बढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची मेडिकल टीम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed