फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jssc cgl exam irregularities cid arrests two accused somansh prakash rahul kumar

झारखंड: JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा संचालन से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 07:40 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 07:40 AM IST
सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितता के मामले में झारखंड CID ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
jssc cgl exam irregularities cid arrests two accused somansh prakash rahul kumar
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) 2023 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा संचालन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है। मामले की जांच लगातार जारी है।

विज्ञापन

JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला

सीआईडी के अनुसार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 दर्ज किया गया था। इसी मामले में जांच के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी की पहचान सोमांश प्रकाश के रूप में हुई है। वह भरत जी तिवारी का पुत्र है और मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र स्थित असकामिनी नगर का रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली के बुरारी थाना क्षेत्र के संत नगर, बरारी स्थित हाउस नंबर C-81, अपर ग्राउंड फ्लोर में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे आरोपी राहुल कुमार हैं, जो संजय कुमार मिश्रा के पुत्र हैं। वह बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के चांदसराय गांव का निवासी है। राहुल कुमार भी वर्तमान में दिल्ली के बुरारी थाना क्षेत्र के संत नगर, बरारी स्थित उसी पते पर रह रहा था।

सीआईडी ने तेज की जांच

अपराध अनुसंधान विभाग ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के क्रम में की गई है। सीआईडी अब इस पूरे नेटवर्क और परीक्षा संचालन में संभावित भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे और भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed