{"_id":"69c10d731770ae3e710096c2","slug":"jmm-releases-its-first-list-for-21-seats-in-assam-assembly-elections-gives-tickets-to-three-candidates-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4081543-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Election 2026: असम विधानसभा के लिए झामुमो की पहली लिस्ट जारी, 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Assam Election 2026: असम विधानसभा के लिए झामुमो की पहली लिस्ट जारी, 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय
Mon, 23 Mar 2026 04:20 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:20 PM IST
सार
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी चुनावी रणनीति को तेज करते हुए 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
असम विधानसभा चुनावों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए 21 विधानसभा सीटों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी आलाकमान के द्वारा सोमवार को उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए शुरुआती चरण में तीन प्रत्याशियों को टिकट देने की पुष्टि की है। साथ ही अन्य सीटों को लेकर भी नाम तय कर दिए गए हैं।
जारी की गई लिस्ट के अनुसार, 47 माजबाट सीट से प्रीति बारला, 70 विश्वनाथ से टहरू गौर, 106 खुमताई से अमित नाग, 87 चाबुआ से भूबेन मुरारी, 01 गोसाईंगांव से फेडरिकसन हांसदा, 93 सोनारी से बलदेव टेली, 90 डुलियाजान से पीटर मींज, 74 रोनगोनाड़ी से पबन नायक, 45 भेरगांव से प्रभात दास पनिका, 91 टिंगखांग से महावीर बसके, 66 बारचला से अब्दुल मंजान, 68 रंगापारा से मथ्यू टोपनो, 83 मार्घेरिटा से जमील मिंज, 92 नहरकटिया से संजय बाग, 85 मकूम से मुन्ना कर्मकार, 82 डूमडूमा से रत्नाकर तांती, 107 सारूपाथर से साहिल मुंडा, 102 टिटाबोर से सोनिया, 108 बोकाजन से प्रतापचिंग रंगफर और 89 खोवांग से प्रभास्कर दास को उम्मीदवार बनाया गया है।
आदिवासी वोटरों पर विशेष फोकस
उम्मीदवारों की लिस्ट केंद्रीय महासचिव बिनोद पाण्डेय ने जारी की। झामुमो के इस कदम ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी इस बार असम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है। खासकर झामुमो आदिवासी और झारखंड मूल के आदिवासियों को साधने की कोशिश करेगी। असम में बढ़ी राजनीतिक हलचल से राज्यसभा चुनाव पर भी असर पड़ सकता है।