फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Grand felicitation for Simdega's gold-winning daughters; DC honors the athletes and their families.

झारखंड: सिमडेगा की स्वर्ण विजेता बेटियों का भव्य सम्मान, उपायुक्त ने खिलाड़ियों और परिजनों को किया सम्मानित

Sat, 10 Oct 2026 09:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Oct 2026 09:35 PM IST
सार

सिमडेगा में एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का भव्य सम्मान किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह ने खिलाड़ियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत का श्रेय टीमवर्क और मेहनत को दिया।

विज्ञापन
Jharkhand: Grand felicitation for Simdega's gold-winning daughters; DC honors the athletes and their families.
खिलाड़ियों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियन गेम्स में चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का उनके गृह जिले सिमडेगा में भव्य स्वागत किया गया। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के सामने खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में तीनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

खिलाड़ियों और परिजनों का सम्मान
उपायुक्त कंचन सिंह ने सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को शॉल, स्मृति चिह्न और मिठाई भेंट कर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने सलीमा के पिता सुल्कशन टेटे और माता सुभानी टेटे, दीपिका की माता फ्रिशिका सोरेंग तथा ब्यूटी के बड़े भाई समीर डुंगडुंग को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

इस दौरान सलीमा टेटे ने उपायुक्त को भारतीय महिला हॉकी टीम की जर्सी भेंट की। उपायुक्त ने कहा कि सिमडेगा की बेटियों की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखती हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमवर्क से मिली ऐतिहासिक सफलता
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि चीन के खिलाफ मुकाबले से पहले पूरी टीम का एकमात्र लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना था। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, खेल भावना और एकजुटता के दम पर भारत ने चीन को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने और लगातार अभ्यास व समर्पण के साथ खेल में आगे बढ़ने की अपील की।

तीनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों, परिवार के सदस्यों, विद्यालय परिवार और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कॉनबेगी, जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed