फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress holds protest march on 'Black Day'; demands reinstatement of names removed from the SIR.

झारखंड: ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा

Sat, 10 Oct 2026 07:02 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को रांची में काला दिवस मनाते हुए कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की।

विज्ञापन
Congress holds protest march on 'Black Day'; demands reinstatement of names removed from the SIR.
प्रदर्शन करते कांग्रेसी

विस्तार

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को काला दिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन, रांची से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से कथित रूप से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने काली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिन पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘एसआईआर में पारदर्शिता-जनता की प्राथमिकता’ जैसे नारे लिखे थे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता कमजोर हो रही है और मौजूदा परिस्थितियां अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति की ओर इशारा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। यदि मतदाताओं का भरोसा चुनावी प्रक्रिया से उठता है, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता संविधान से ऊपर नहीं हो सकती और कांग्रेस मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।



ये भी पढ़ें- झारखंड: एम्स देवघर का आज दूसरा दीक्षांत समारोह, 11 मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

विरोध मार्च में रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, ग्रामीण अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, कांके विधायक सुरेश बैठा, प्रदीप तुलस्यान, डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक दूबे, शशि भूषण राय, रमा खलखो, आभा सिन्हा, सुंदरी तिर्की, परवेज आलम, हुसैन खान, शहनाज खातून और नीतू देवी सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। समापन पर संविधान की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed