{"_id":"6a96d2df9f5874c2aa09e6f4","slug":"jharkhand-government-tightens-rules-on-recruitment-scams-announces-23000-plus-vacancies-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में में गड़बड़ी पर सरकार सख्त, सुधार के साथ 23 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में में गड़बड़ी पर सरकार सख्त, सुधार के साथ 23 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
Tue, 01 Sep 2026 07:21 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:21 PM IST
सार
झारखंड सरकार जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बाद परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक सुधार की तैयारी कर रही है। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
JSSC, झारखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बाद पूरी परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक सुधार करने जा रही है। राज्य में दोनों आयोगों के माध्यम से कुल 23,610 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होनी है। राज्य सरकार ने भर्ती नियमावलियों की त्रुटियां दूर करने और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।
नियमावलियों में सुधार के लिए उच्च स्तरीय समिति
दोनों आयोगों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार ने विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। कार्मिक सचिव और वित्त सचिव को इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति आयोगों के कामकाज में सुधार के साथ-साथ अध्यक्ष, सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाशर्तों पर सरकार को अपनी सिफारिशें देगी। पूर्व में नियमावलियों की कमियों के कारण कई नियुक्तियां स्थगित या रद्द होती रही हैं और मामले अदालत तक पहुंचते रहे हैं। इसी वजह से सरकार त्रुटिहीन नियमावलियों के गठन पर विशेष जोर दे रही है।
गड़बड़ी रोकने को सीबीटी और बहु-चरणीय परीक्षा
परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार अधिकांश परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में कराने पर विचार कर रही है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भी तैयार किया है। इसके अतिरिक्त, एक ही दिन संपूर्ण परीक्षा आयोजित करने का प्रशासनिक बोझ घटाने तथा गड़बड़ी रोकने के लिए प्रारंभिक परीक्षा कई चरणों में कराने की योजना है। इस व्यवस्था से प्रश्नपत्र लीक होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। परीक्षा प्रक्रियाओं और आयोगों में सुधार से जुड़े इन सभी विषयों पर निर्णय लेने के लिए सितंबर माह अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की दस्तक: भारतीय टीम में राज्य के आठ खिलाड़ी; रोहित-सलोनी संभालेंगे कप्तानी
नए पदों के लिए विज्ञापन शीघ्र
राज्य के विभिन्न विभागों में इस वर्ष 23,610 पदों पर बहाली प्रस्तावित है। इनमें झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से 1,645 पदों और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 21,965 पदों पर नियुक्ति की जानी है। लोक सेवा आयोग के अंतर्गत पूर्व से चल रही 798 पदों की प्रक्रिया को रोक दिया गया है अथवा स्थगित कर दिया गया है, जबकि 847 नए पदों के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। इसी प्रकार कर्मचारी चयन आयोग में 20,206 पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है और शेष 1,759 नए पदों के लिए विज्ञापन शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा।