फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A 60-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze at HEC’s Shalimar Bazaar

झारखंड: रांची में दशहरे पर होगा भव्य रावण दहन, 60 फीट का रावण और 55 फीट का कुंभकर्ण जलेगा

Mon, 19 Oct 2026 05:08 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

रांची के एचईसी स्थित शालीमार बाजार मैदान में विजयादशमी पर भव्य रावण दहन समारोह होगा। इस वर्ष 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा। मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की मुख्य अतिथि होंगी।

विज्ञापन
A 60-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze at HEC’s Shalimar Bazaar
रावण का पुतल

विस्तार

विजयादशमी के अवसर पर एचईसी के शालीमार बाजार मैदान में भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष समारोह में 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा के इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन

रावण दहन समारोह में मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप समारोह का उद्घाटन करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है।

विज्ञापन

शालीमार बाजार मैदान में हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ समारोह देखने पहुंचते हैं। इस बार रावण के साथ कुंभकर्ण के पुतले का दहन भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज

आयोजकों के अनुसार, विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण दहन के माध्यम से समाज में सत्य, न्याय और सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया जाता है। समारोह के दौरान लोगों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

आयोजन समिति ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से समारोह में शामिल होने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। दशहरा के दिन शालीमार बाजार मैदान में होने वाला यह आयोजन क्षेत्र में उत्सव का प्रमुख केंद्र रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed