फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Horrific road accident in Hazaribagh; motorcyclist killed after being hit by an oil tanker.

झारखंड: हजारीबाग में ऑयल टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद परिजनों ने किया सड़क जाम

Sat, 10 Oct 2026 07:14 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

हजारीबाग के इचाक मोड़ के पास ऑयल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार बैंककर्मी नंदकिशोर महतो की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
Horrific road accident in Hazaribagh; motorcyclist killed after being hit by an oil tanker.
दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़

विस्तार

हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के इचाक मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ऑयल टैंकर और बाइक के बीच हुआ। मृतक की पहचान बरही निवासी नंदकिशोर महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया, वहीं आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर महतो हजारीबाग से बरही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इचाक मोड़ के समीप वह एक ऑयल टैंकर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में उनके माथे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

परिजनों ने घटना के बाद मुआवजे और परिवार के भविष्य को लेकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने प्रशासन से लिखित आश्वासन देने की मांग की कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। मांगों को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे घटनास्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद इचाक के अंचल अधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। अंचल अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिस ऑयल टैंकर से दुर्घटना हुई है, उसके संबंधित पक्ष से भी बातचीत कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, मृतक जिस बैंक में कार्यरत थे, वहां से मिलने वाले संभावित मुआवजे के संबंध में भी पहल की जाएगी।

अंचल अधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन नियमानुसार हरसंभव कार्रवाई करेगा। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर लिखित आश्वासन देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो

बताया जाता है कि नंदकिशोर महतो हजारीबाग स्थित जैन फाइनेंस बैंक में कार्यरत थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी और एक छोटी बच्ची हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब भविष्य और आजीविका को लेकर भी गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। फिलहाल, परिजनों की मुआवजे और नौकरी की मांग तथा प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता दिलाने के आश्वासन के बीच मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed