Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Former MLA Amba Prasad sits on protest, having set up a tent after her government residence was sealed

झारखंड: अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; वहीं मनाएंगी दिवाली

Sun, 08 Nov 2026 01:27 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2026 01:27 PM IST
सार

झारखंड में बड़कागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद का सरकारी आवास दीपावली से एक दिन पहले प्रशासन ने खाली कराकर सील कर दिया। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान घर का सामान बाहर निकाल दिया गया। आवास सील होने के बाद अंबा प्रसाद मौके पर पहुंचीं और विरोध में बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने टेंट में ही दीप जलाकर दीपावली मनाने की बात कही।
 

विज्ञापन
Former MLA Amba Prasad sits on protest, having set up a tent after her government residence was sealed
कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजनीति में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को सील किए जाने के बाद हलचल तेज हो गई है। दीपावली से एक दिन पहले प्रशासनिक टीम ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में आवास खाली कराने की कार्रवाई की। घर का सामान बाहर निकालने के बाद आवास को सील कर दिया गया। जब अंबा प्रसाद वहां पहुंचीं, तब तक प्रशासन की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। इसके विरोध में उन्होंने सरकारी आवास के बाहर ही टेंट लगवाया और धरने पर बैठ गईं। उन्होंने इसी टेंट में दीप जलाकर दीपावली मनाने का एलान किया।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में खाली कराया गया आवास
जानकारी के अनुसार, सरकारी आवास खाली कराने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान आवास में रखा सामान बाहर निकाल दिया गया और फिर सरकारी आवास को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


आवास के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं अंबा प्रसाद
आवास खाली कराए जाने की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आवास सील किया जा चुका था। इसके बाद उन्होंने सरकार की कार्रवाई के विरोध में आवास के बाहर ही टेंट लगवा दिया और धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबा प्रसाद ने टेंट के बाहर दीप जलाकर दीपावली मनाने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने आवास सील किए जाने की कार्रवाई का विरोध जताया और कहा कि वह इस बार दीपावली इसी टेंट में मनाएंगी। उनका यह कदम राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।


पिता योगेंद्र साव के आवास पर भी हुई थी प्रशासनिक कार्रवाई
गौरतलब है कि अंबा प्रसाद के पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बड़कागांव स्थित आवास को भी कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने तोड़ दिया था। इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अब अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को सील किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर झारखंड की राजनीति में चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed