फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP releases list of newly elected district presidents of 23 districts, three women included

Jharkhand: भाजपा ने 23 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, संगठन में महिला और आरक्षित वर्ग को भी मिला प्रतिनिधित्व

Sat, 10 Jan 2026 12:47 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

झारखंड भाजपा ने 23 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी की है। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए रांची ग्रामीण जिले को पूर्वी और पश्चिमी में बांटा गया, जबकि चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण को नए संगठनात्मक जिलों में शामिल किया गया।

विज्ञापन
BJP releases list of newly elected district presidents of 23 districts, three women included
भाजपा के निर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड प्रदेश भाजपा के चुनाव अधिकारी, महामंत्री और सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शनिवार को राज्य के 23 संगठनात्मक जिलों के नए निर्वाचित जिलाध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में “संगठन पर्व” की शुरुआत की गई थी। प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान पूरी होने के बाद मंडल और जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके तहत अब 23 जिलों में जिलाध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
विज्ञापन


डॉ. वर्मा ने बताया कि दुमका से रूपेश मंडल, पाकुड़ से सरिता मुर्मू, जामताड़ा से सुमित शरण, देवघर से सचिन रवानी, गोड्डा से लक्ष्मी चक्रवर्ती, साहेबगंज से गौतम यादव, धनबाद (ग्रामीण) से मोहन कुंभकार, धनबाद (महानगर) से श्रवण राय, गिरिडीह (महानगर) से रंजीत कुमार राय, गिरिडीह (ग्रामीण) से महेंद्र वर्मा, हजारीबाग से विवेकानंद सिंह, चतरा से रामदेव भोक्ता, रामगढ़ से संजीव कुमार, रांची (महानगर) से वरुण साहू, रांची (पूर्वी) से विनय महतो धीरज, रांची (पश्चिम) से नरेंद्र सिंह, गुमला से सागर उरांव, सिमडेगा से दीपक पुरी, पलामू से अमित तिवारी, लातेहार से बंशी यादव, चाईबासा से गीता बालमुचू, चक्रधरपुर से दीपक पासवान और सरायकेला-खरसावां से हरे कृष्ण प्रधान को जिलाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


डॉ. वर्मा ने बताया कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा गया है। इसके अलावा चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण को नए संगठनात्मक जिलों के रूप में शामिल किया गया है, जिससे संगठन की जमीनी पहुंच और मजबूती बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। इसी का प्रमाण है कि 23 जिलाध्यक्षों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा चार जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। डॉ. वर्मा ने यह भी बताया कि आठ जिलाध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठन में अनुभव और निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed