फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   An AK-56 rifle and 90 cartridges were recovered based on information provided by Maoist Ravindra Ganjhu

Jharkhand: लातेहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर AK-56 बरामद

Sun, 19 Jul 2026 03:56 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 03:56 PM IST
सार

झारखंड के लातेहार में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने 20 लाख के इनामी माओवादी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 राइफल, दो मैगजीन, 90 जिंदा कारतूस और एक पाउच बरामद किया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
An AK-56 rifle and 90 cartridges were recovered based on information provided by Maoist Ravindra Ganjhu
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में गिरफ्तार 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने एक AK-56 स्वचालित राइफल, दो मैगजीन और 90 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

इस संबंध में लातेहार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: "पैसा दिला दीजिए, नहीं तो मर जाएंगे",5 महीने से मानदेय न मिलने पर महिला होमगार्ड की दर्दभरी गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि इससे पहले भी रविंद्र गंझू की निशानदेही पर स्वचालित हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। ताजा अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी गई एक AK-56 राइफल, उसकी दो मैगजीन, 90 राउंड जिंदा कारतूस और एक काले रंग का पाउच बरामद किया।

इस अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने किया। अभियान में बेतहर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, रितेश तिग्गा, SAT-1, SAT-45, सीआरपीएफ तथा कोबरा 209 बटालियन के जवान शामिल रहे।

लातेहार पुलिस ने इस बरामदगी को माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। पुलिस का कहना है कि रविंद्र गंझू से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर आगे भी अभियान जारी रहेगा और क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed