फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A video of a patient being carried to the hospital on a cot in West Singhbhum's Noamundi has gone viral.

झारखंड: नोवामुंडी में विकास की हकीकत! बीमार मरीज को 3KM खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण, सड़क-पुलिया पर उठे सवाल

Sun, 13 Sep 2026 07:28 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का मामला सामने आया है। तिरिलपी टोला में बीमार मणकी सिद्धू को ग्रामीण करीब तीन किलोमीटर तक खटिया पर ढोकर अस्पताल ले गए। मामले को लेकर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई ने सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए सुविधाएं बेहतर करने की मांग की है।

विज्ञापन
A video of a patient being carried to the hospital on a cot in West Singhbhum's Noamundi has gone viral.
खाट पर मरीज को अस्पताल ले जाते ग्रामीण

विस्तार

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी से एक तस्वीर सामने आया है, जिसमें ग्रामीण एक बीमार मरीज को खटिया पर कंधे से उठाकर अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मामला सात सितंबर का बताया जा रहा है। मरीज की पहचान बोकना गांव के तिरिलपी टोला निवासी मणकी सिद्धू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, तिरिलपी टोला तक अब तक पक्की सड़क नहीं पहुंची है। बारिश के दौरान नदी पर बनी छोटी पुलिया पानी में डूब जाती है, जिससे गांव का संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर ग्रामीणों को उसे करीब तीन किलोमीटर तक खटिया पर ढोकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।

विज्ञापन

मणकी सिद्धू की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण उन्हें इसी तरह खटिया पर लेकर नोवामुंडी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा रेफर कर दिया। हालांकि, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार उन्हें चाईबासा नहीं ले जा सका और 10 सितंबर को वापस गांव ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गगराई ने प्रेस वार्ता कर सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नोवामुंडी क्षेत्र में टाटा और सेल जैसी बड़ी कंपनियां खनन कर रही हैं, लेकिन स्थानीय ग्रामीण आज भी सड़क, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।



ये भी पढ़ें- झारखंड चैंबर चुनाव: FJCCI चुनाव में मतदान जारी, 1400 से ज्यादा मतदाताओं ने डाला वोट; युवा चेहरों की चर्चा तेज

गगराई ने तिरिलपी टोला में सड़क और पुलिया निर्माण के साथ अस्पताल तथा 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर करने की मांग की। उन्होंने डीएमएफटी और सीएसआर फंड के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इन मदों की राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed