फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   62 proposals approved at Cabinet meeting; special session of the Legislative Assembly to be held on

झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

Tue, 27 Oct 2026 09:20 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 09:20 PM IST
सार

झारखंड कैबिनेट ने 62 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। केंद्र के एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस कानून के दूरगामी प्रभावों और राज्य के आर्थिक हितों पर सदन में चर्चा होगी।

विज्ञापन
62 proposals approved at Cabinet meeting; special session of the Legislative Assembly to be held on
कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते सीएम

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सरकार ने कुल 62 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कैबिनेट के प्रमुख फैसलों में केंद्र सरकार के MMDR संशोधन कानून के विरोध में 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का निर्णय शामिल है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन कानून के कारण झारखंड को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर राज्य की करोड़ों रुपये की राशि पहले से बकाया है, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। राज्य सरकार का मानना है कि इस कानून के दूरगामी प्रभावों पर सदन में विस्तार से चर्चा जरूरी है। इसी उद्देश्य से कम अवधि का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड में एमएमडीआर कानून को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। ऐसे में विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। अब विशेष सत्र में सरकार की ओर से किस प्रकार का प्रस्ताव पेश किया जाता है और सदन में उस पर क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: शराबबंदी खत्म होने का इंतजार ही रह गया; अब नशामुक्त अभियान, सीएम सम्राट ने शपथ दिलाई

कैबिनेट ने इसके अलावा धरती आबा जनजातीय योजना से संबंधित राशि की स्वीकृति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इस योजना का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में विकास को गति देना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। हालांकि, योजना के लिए स्वीकृत कुल राशि और उसके इस्तेमाल से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

कैबिनेट के इन फैसलों के बाद 25 और 26 नवंबर को होने वाला विशेष विधानसभा सत्र झारखंड की राजनीति और राज्य के आर्थिक हितों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed