Ranchi: अपहृत छात्रा को पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद, 10 जिलों में 90 स्थानों पर चेकिंग का दिखा असर; एसएसपी
Ranchi: अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इस बीच रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के कुजू ओपी अंतर्गत हाईवे पर थाना प्रभारी सत्यानंद कुमार की नजर तेज रफ्तार कार पर पड़ी। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार और तेजी से भागने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर से अगवा की गई स्कूली छात्रा को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और चेकिंग अभियान के चलते अपहरणकर्ताओं को छात्रा को छोड़कर भागना पड़ा।
घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब लोअर बाजार की रहने वाली छात्रा स्कूल वैन से विद्यालय जा रही थी। सिरमटोली फ्लाईओवर के पास एक कार (नंबर JH01FU-6874) में सवार बदमाशों ने वैन को टक्कर मारी और दो बदमाश बाहर निकलकर छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा और रांची के आईजी मनोज कौशिक तुरंत हरकत में आए। अपहरण की खबर को रांची समेत आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया। रांची-पटना एनएच 33 पर जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। साथ ही अपराधियों के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर उनकी संभावित दिशा का पता लगाया गया।
पढ़ें: विधानसभा मानसून सत्र को लेकर अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने की उच्चस्तरीय बैठक, दिए निर्देश
अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इस बीच रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के कुजू ओपी अंतर्गत हाईवे पर थाना प्रभारी सत्यानंद कुमार की नजर तेज रफ्तार कार पर पड़ी। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार और तेजी से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को ओवरटेक किया और साहस दिखाते हुए हथियार ताने, लेकिन बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोली नहीं चलाई गई। आगे कुजू श्रीराम चौक के पास सड़क पर भीड़-भाड़ देख बदमाशों ने बच्ची को वहीं उतार दिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया था। 10 जिलों में 90 से अधिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई, जिसके दबाव में अपराधियों को छात्रा को छोड़कर भागना पड़ा। फिलहाल, रामगढ़ पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में कुजू क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। आयशा, लोअर बाजार स्थित चर्च रोड निवासी मो. आफताब आलम की छोटी बेटी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अपहरण के पीछे किन लोगों का हाथ है और इसका मकसद क्या था।