{"_id":"5d2465558ebc3e6cbb2a4c09","slug":"ranchi-police-asked-not-to-share-such-posts-which-can-harm-disturb-communal-harmony-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची पुलिस का फरमान, वॉट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट करने पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची पुलिस का फरमान, वॉट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट करने पर होगी सख्त कार्रवाई
Tue, 09 Jul 2019 03:37 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 09 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रांची पुलिस ने वॉट्सएप ग्रुप्स के एडमिन और सदस्यों समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर न करने की अपील की है। ऐसा करने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Ranchi Police: All the admins and members of WhatsApp groups/other social media platforms are requested to not share posts that might disturb communal harmony. Action will be taken against the admins/ the person concerned, if such posts come to light. (06-07) #Jharkhand pic.twitter.com/S7vYBaKEUL
— ANI (@ANI) July 9, 2019विज्ञापन
पुलिस ने कहा है कि यदि ऐसे पोस्ट सामने आते हैं तो एडमिन या संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में असामाजिक टिप्पणी करने पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि ऐसा कोई भी वीडियो, फोटो या पोस्ट वायरल न करें जो किसी व्यक्ति, धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को आहत करता हो।